“कमांड में बदलाव: मेजर जनरल अमित नौटियाल ने ली 5 माउंटेन डिवीजन की कमान”

उत्तराखंड को वीरभूमि के रूप में जाना जाता है, जहाँ की मिट्टी ने अनेक वीर सपूतों को जन्म दिया है जिन्होंने देश और प्रदेश का नाम गर्व से ऊँचा किया है। इन्हीं में से एक हैं मेजर जनरल अमित नौटियाल, जिन्होंने हाल ही में 5 माउंटेन डिवीजन की कमान संभाली है। अपने साहस, नेतृत्व क्षमता और समर्पण के लिए प्रसिद्ध मेजर जनरल नौटियाल ने सैन्य सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे उत्तराखंड का गौरव एक बार फिर बढ़ा है

यह हम सब के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि ‘एलीट आठवीं’ के स्वर्णिम इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है, जब पलटन के युवा अधिकारी अमित नौटियाल को ‘मेजर जनरल’ का पद अलंकृत किया है तथा पूर्वी सेना का हिस्सा रहते हुए 5 डिवीजन की कमान संभालने का विशिष्ट सम्मान प्राप्त हुआ है।

उन्होंने अपनी 32 वर्षों की सेवा के दौरान विशिष्ट सैन्य सेवा और अलंकृत सैनिक उपलब्धियां अर्जित की है। उन्होंने सेवा के दौरान अनेक उच्च मानक स्थापित किए हैं। उन्हें उनकी उत्कृष्ठ सेवा के लिए एसएम, वीएसएम पद से सम्मानित किया गया है।

मेजर जनरल अमित नौटियाल सदैव प्रेरणा-स्रोत, उत्कृष्टता एवं पेशेवराना निष्ठा के प्रतीक तथा एक सच्चे जेंटलमैन रहे हैं। उनकी उपस्थिति मात्र से आत्मविश्वास जागृत होता है और सैनिकों में व्यावसायिकता का संचार होता है। वह जनरल ‘फॉलो मी’ अधिकारी की आस्था के जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने मार्गदर्शक प्रकाशपुंज बनकर इकाई को अमूल्य परामर्श दिए और उसे एक सशक्त, पेशेवर एवं संगठित युद्धक क्षमता वाली टुकड़ी के रूप में ढालने में अमूल्य योगदान दिया है

हम उनकी पत्नी काजल नौटियाल को भी हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं, जिन्होंने पलटन के प्रति अपने अटूट सहयोग, प्रथम महिला के रूप में अग्रणी भूमिका तथा अपनी गरिमामयी शैली और स्नेहिल व्यवहार से सदैव इकाई को परिवार की भांति जोड़े रखा और जनरल साहब की दीर्घ एवं चुनौतीपूर्ण सैन्य यात्रा में धैर्य और प्रेम से साथ दिया।

ऑलिव ग्रीन की सौहार्द और भाईचारे की भावना, रेजिमेंटल बंधन और प्रेरणादायी नेतृत्व-गुण, जो यूनिट ने जनरल साहब से आत्मसात किए हैं, सदैव स्मरणीय रहेंगे। हम ‘कालिका माता’ और ‘बाबा हरभजन साहब’ से प्रार्थना करते हैं कि वे एलीट आठवीं के परिवार पर अपने मंगलमय आशीर्वाद बनाए रखें और मेजर जनरल अमित नौटियाल भविष्य के सभी सैन्य दायित्वों एवं प्रयासों में निरंतर सफलता अर्जित करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *